INC ने सितंबर और फिर अक्टूबर डेट निर्धारित की थी लेकिन छत्तीसगढ़ में कॉलेज को मान्यता देने का सिलसिला अभी तक चल रहा है ।
छत्तीसगढ़ नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने 22 अक्टूबर 2026 तक तकरीबन सभी नर्सिंग महाविद्यालय को अनुमति जारी कर दी है लेकिन आयुष विश्वविद्यालय अभी भी सोच विचार कर रहा है ।
मात्र 9 दिन बचे हैं INC के नियम अनुसार काउंसलिंग को समाप्त होने में ।
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग करने वाले अधिकतर छात्र गांव से आते हैं जो ST, SC , या OBC होते हैं और नर्सिंग एग्जाम में पास होना उनके लिए एक सपना सा होता है।
INC के नियम अनुसार नर्सिंग का पासिंग परसेंटाइल UR 50, ST-SC-OBC का 40 है और दूसरी और MBBS में UR 160 के करीब ST -SC- OBC 90 से 100 के करीब होता है और प्रत्येक वर्ष यह काम भी हो जाता है ।
छात्रों की समस्या को देखते हुए इंडियन नर्सिंग काउंसिल प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31st दिसंबर 2026 तक डेट बढ़ा सकती है और परसेंटाइल को शून्य भी कर सकता है जैसे कि पंजाब राज्य के लिए इस वर्ष INC ने अनुमति जारी की है ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी नर्सिंग में एडमिशन ले सकें । विगत वर्ष MBBS PG में एडमिशन न होने की वजह से NMC ने परसेंटाइल को शून्य कर दिया था ।
कागजों में तो ऐसा प्रतीत होता है कि नर्सिंग पाठ्यक्रम MBBS और PG से ज्यादा कठिन कोर्स है ।

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग काउंसलिंग का कार्य CME (आयुक्त चिकित्सा शिक्षा) के द्वारा किया जाता है लेकिन आज दिनांक तक CME को छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेज को दी गई अनुमति की पूर्ण जानकारी नहीं दी गई है, जिसकी वजह से नर्सिंग काउंसलिंग में देरी हो रही है।
अब देखना यह है छत्तीसगढ़ में नर्सिंग काउंसलिंग कब चालू होती है और इंडियन नर्सिंग काउंसिल कब डेट बढ़ता है और परसेंटाइल को काम करने हेतु क्या निर्णय लेता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *