रायगढ़। प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ एवं संभागीय अध्यक्ष कोलता समाज रायगढ़ श्री रत्थुलाल गुप्ता जी ग्राम नावापारा (अ) स्थित मुनी चुवां आश्रम में आयोजित आंचलिक दुर्गा पूजन महोत्सव तथा ग्राम पंचायत कोंडपाली में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

ग्राम नावापारा (अ) में श्री गुप्ता जी ने दुर्गा पंडाल में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक कथा वाचिका सुजाता महापात्र जी के मुखारविंद से कथा का श्रवण किया। इसके पश्चात रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होकर बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।

वहीं, ग्राम पंचायत कोंडपाली में माँ बिजाटीपलिहेन जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजित रामलीला नाटक का आनंद लिया तथा रावण दहन कार्यक्रम में भी सहभागिता निभाई।

इस दौरान श्री मनोरंजन साहू जी, श्री वीरेंद्र गुप्ता जी, श्री विजय गुप्ता जी, श्री लेकरू देहरी जी, श्री अविनाश गुप्ता जी, श्री ईश्वर गुप्ता जी, श्री शिक्षित चौहान जी, श्री गौरांग गुप्ता जी, श्री ब्रज किशोर शर्मा जी एवं श्री राजेश बारीक जी सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

इन धार्मिक आयोजनों में भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।

इस अवसर पर श्री रत्थुलाल गुप्ता जी ने समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए माँ दुर्गा एवं माँ बिजाटीपलिहेन से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

🙏🌺 जय माँ दुर्गा! जय माँ बिजाटीपलिहेन! जय श्रीराम! 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *