रायपुर से कम दरों में मिलेगी निर्माण सामग्री बड़े शहरों के चक्कर काटने से मिलेगी राहत

खरसिया। कैलाश शर्मा। खरसिया नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास के साथ ही अब भवनों, कार्यालयों और धार्मिक स्थलों, आवासीय परिसरों की सुसज्जा के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब तक उच्च गुणवत्ता वाले टाइल्स, ग्रेनाइट, मार्बल और सेनेटरी उत्पादों की संपूर्ण रेंज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध न होने के कारण लोगों को खरीदारी के लिए रायपुर या अन्य दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता था। इसी असुविधा को दूर करने के लिए नगर में “सिद्धि विनायक टाइल्स एंड ग्रेनाइट” के एक भव्य एवं विशाल शोरूम का शुभारंभ किया गया है।

अखिल भारतीय तैलिक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश साहू ने किया उद्घाटन

इस नए शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तैलिक महासभा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरसीया के छाया विधायक महेश साहू के कर-कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैतान सिंह गुर्जर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतीलाल गबेल, कैलाश गबेल, कैलाश शर्मा, मनोज राठौर, दिनेश नायडू और रिंकू महंत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि महेश साहू ने शोरूम के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि खरसिया अंचल में इस प्रकार के एक बड़े और सुसज्जित शोरूम की नितांत आवश्यकता थी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान कम कीमतों में स्थानीय लोगों की निर्माण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह सफल साबित होगा।

रायपुर और राजस्थान से भी किफायती दरों पर मिलेंगे उत्पाद

शोरूम के संचालक राजस्थान के प्रसिद्ध टाइल्स निर्माता शैतान सिंह गुर्जर और रामलाल राजस्थानी ने जानकारी दी कि उनकी प्राथमिकता उपभोक्ताओं को उच्च कोटि के उत्पाद किफायती दामों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शोरूम में उपलब्ध टाइल्स, ग्रेनाइट और अन्य सभी सामग्रियां रायपुर और राजस्थान की कीमतों से भी कम दरों पर ग्राहकों को मिलेंगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष रूप से घर-पहुंच सेवा (होम डिलीवरी) भी प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के कई अन्य जिलों में भी है नेटवर्क

संचालकों ने बताया कि “सिद्धि विनायक” समूह का व्यापारिक दायरा पूरे छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है। खरसिया से पहले यह संस्थान बिलासपुर, रायगढ़, चांपा, शिवरीनारायण, भाटापारा, राहौद, बिलाईगढ़ और मनेन्द्रगढ़ सहित प्रदेश के अनेकों प्रमुख स्थानों पर ग्राहकों की सेवा में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
इस नए शोरूम के खुलने से न केवल स्थानीय ठेकेदारों, बिल्डर्स और आम नागरिकों को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *