रायगढ़ – – गांधी स्थित दादी मंदिर में शरद पूर्णिमा का उत्सव पुरी आस्था श्रद्धा उत्साह से मनाया गया। जानकारी देते हुए सचिव श्वेता मोदी ने बताया कि दादी समिति के सभी सदस्य सायं दादी मंदिर में इकट्ठे हुए सर्वप्रथम दादी जी का दर्शन पूजन कर समिति के सदस्यों ने सोनल शर्मा के द्वार प्रस्तुत मधुर भजनों में जमकर रास गरबा, डांडिया खेला इस विशेष अवसर पर आकर्षण रूप में बनी कृष्णा बनी सीमा अग्रवाल व राधा बनी श्वेता मोदी के महारास की जमकार सराहना हुई उनके साथ सभी दादी सखियों ने भी राधाकृष्ण के साथ डांडिया खेला।
भजनों व गरबा के बीच में रोचक प्रश्न पूछे गए शरद पूर्णिमा का विशेष आकर्षण पुनम का चांद रहा जिसमें समिति की चार सदस्यों अनिता नरेडी, ललिता मुकुटनगर, मधु, रोमा को आकर्षक पहनावे की वजह से उक्त पुरस्कार से नवाजा गया। समिति की सदस्य भजन गायक मंगल पाठ वाचिका सोनल शर्मा ने अपनी मधुर आवाज के साथ भजनों की रोचक आकर्षक हाऊजी भी खेलवाई जिसमें आमंत्रित श्रद्धालुओं ने भी सभी सदस्य के साथ बड़े उत्साह से भाग लिया व मधुर भजनों के बीच सभी झूमते नाचते रहे।उत्सव के समापन पर दादी जी को खीर का भोग लगाकर आमंत्रित व श्रद्धालुओं को दिया गया। जलपान के बाद अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया ने शरद पूर्णिमा की बधाई देते हुए सभी आमंत्रित,श्रद्धालुओं, सदस्यों को इस भव्य उत्सव में शामिल होने का आभार प्रकट किया।
