रायगढ़ – – केलोविहार कॉलोनी में शरद पूर्णिमा का पावन पर्व बेहद श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। केलोविहार दुर्गा पूजन समिति के तत्वावधान में हमेशा की तरह दुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष अमित यादव द्वारा देव भोज का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पूरी कॉलोनी के सदस्यगण परिवार की तरह शामिल हुए वहीं इस दौरान सभी ने मिलकर खीर, बड़ा, आलू दम, जीरा राइस और चटनी जैसे स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इसके पश्चात बच्चों और महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया जिसने माहौल को आनंदमय बना दिया। इसी तरह बेहद मिलनसार सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती गीतांजलि पटेल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया जिससे खुशियां दोगुनी हो गईं।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा समिति समिति के अध्यक्ष अमित यादव और विशेष सहयोगकर्ता के रूप में मनोरंजन नायक,युवा समिति सदस्य हलधर साहू और गीतांजलि पटेल सोनिया (उमा) डनसेना सौरभ सिंह सहित कॉलोनी के लोगों का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *