जिला रायगढ़
22 अक्टूबर 2026
🚨 कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट की घटना के बाद तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी
रायगढ़, 22 अक्टूबर । कल रात चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 21 अक्टूबर 2026 की रात की है। विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज की शिकायतें सामने आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं घटना समय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत भी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया है जिसे लेकर विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष के सुशील गुप्ता (31 साल) निवासी छोटे अतरमुडा चक्रधरनगर ने आरोप लगाया कि चक्रधरनगर चौक पर चन्द्रशेखर सिंह राजपूत विजयपुर शराब भट्टी के पास हुए विवाद को लेकर अभिलाष गुप्ता के साथ झगड़ा कर रहा था, विवाद में बीच-बचाव करने के दौरान चंद्रशेखर ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष के चन्द्रशेखर सिंह राजपूत 42 साल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आहता में हुए विवाद के बाद चक्रधरनगर चौक पर दूसरे पक्ष के युवक अभिलाष गुप्ता और उसके साथियों ने *उसे और उसके चाचा श्याम सिंह राजपूत और चचेरे भाई उत्तम सिंह राजपूत* के साथ मारपीट की गई।
दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में काउंटर अपराध क्रमांक 533/2026 एवं 534/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
अपराध क्रमांक 533/2026 के आरोपी *चन्द्रशेखर सिंह राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत और श्याम सिंह राजपूत* को अपराध में गिरफ्तार कर पृथक से तीनों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। दोनों मामलों में विवेचना जारी है।
रायगढ़ पुलिस की स्पष्ट चेतावनी
कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट करने और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी। किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
(1) चन्द्रशेखर सिंह राजपूत पिता स्व० नरेश सिंह राजपूत उम्र 31 वर्ष निवासी बंगलापारा कोतरा रोड थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ छ०ग०
(2) उत्तम सिंह राजपूत पिता श्याम सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी बंगलापारा कोतरा रोड थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ छ०ग०
(3) श्याम सिंह राजपूत पिता स्व० लल्लू सिंह राजपूत उम्र 51 वर्ष निवासी बंगलापारा कोतरा रोड थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ छ०ग०
