रायगढ़ नटवर हाईस्कूल प्रांगण में सेवा भारती समिति, रायगढ़ के मार्गदर्शन एवं महिला समन्वय समिति, रायगढ़ द्वारासंस्कार आयोजित तीन दिवसीय ‘माँ आदिशक्ति खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव’ भक्ति, ऊर्जा और सकारात्मकता के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में संस्कार भारती रायगढ़ की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी पूरी सहभागिता निभाई।
संस्कार भारती की सदस्याओं ने गरबा प्रशिक्षण से लेकर पंजीयन व्यवस्था और मंच संचालन तक की सभी जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक संभाला। आयोजन में प्रख्यात साहित्यकारा एवं मंच संचालक डॉ. सुधा देवांगन (शुचि), जानी-मानी चित्रकार, साहित्यकार एवं गरबा गुरु स्वाति पंड्या तथा प्रसिद्ध साहित्यकार , शिक्षिका धरा देवांगन एवं साहित्यकार एवं शिक्षिका रजनी वेशनव अपना पूर्ण समय और विशेष योगदान दिया।
विभिन्न समितियों के बेहतर समन्वय से लगभग 1600 बालिकाओं और महिलाओं ने माँ अंबे के दरबार में तीन दिनों तक पूरी ऊर्जा, भक्ति और श्रद्धा के साथ गरबा नृत्य कर अद्भुत अनुशासन व कला का परिचय दिया।
महोत्सव के तीनों दिन विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानीय अतिथियों का आगमन होता रहा, जिनसे मंच और गरबा मंडप सुशोभित हुआ। इस गरिमामयी मंच से समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान किया गया, जिनमें मुख्य रूप से-
निर्मल कर्मी दीदियों एवं स्वच्छता दीदियों का विशेष सम्मान। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान महिलाओं व बालिकाओं का सम्मान। मीडिया जगत के पत्रकार बंधुओं का सम्मान।
आयोजकों ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर माँ अंबे की आराधना और गरबा उत्सव सभी समितियों के सकारात्मक समन्वय का सुंदर प्रतीक है। अंत में सभी ने माँ आदिशक्ति से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का प्रकाश जगमगाता रहे।
