भारतीय जनता पार्टी, किरोड़ीमल नगर पंचायत
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर, जिला रायगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को और अधिक प्रभावशाली बनाते हुए सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशी लगातार नुक्कड़ सभाओं, घर-घर जनसंपर्क, वार्ड बैठकों और पॉकेट बैठकों के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं।
भाजपा के प्रत्याशी जनता के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को साझा करते हुए आगामी 11 तारीख को होने वाले मतदान में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सुनीता मोहन विश्वकर्मा सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांग रहे हैं।
जनता के बीच भाजपा प्रत्याशियों की सक्रियता और उनके जनसंपर्क अभियान से पूरा किरोड़ीमल नगर भाजपा के समर्थन में एकजुट नजर आ रहा है। हर गली-मोहल्ले में भाजपा के कार्यकर्ता और प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थन की अपील कर रहे हैं।
भाजपा के घोषणा पत्र में किरोड़ीमल नगर के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल की गई हैं, जिनमें भूमि पट्टा आवंटन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर के निवासियों को लाभ पहुँचाने के वादे किए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी गली-गली जाकर जनता को इन घोषणाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं और समझा रहे हैं कि भाजपा सरकार बनने के बाद किरोड़ीमल नगर के निवासियों को इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
भाजपा की इन विकासोन्मुख योजनाओं और प्रत्याशियों की मेहनत को देखकर यह स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में नगर पंचायत में भाजपा की सरकार बनना तय है। जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की पारदर्शी नीतियों और विकास कार्यों पर टिका हुआ है। 11 तारीख के मतदान में किरोड़ीमल नगर की जनता का समर्थन भाजपा को मिलेगा, जिससे नगर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
भारतीय जनता पार्टी, किरोड़ीमल नगर पंचायत



