रायगढ़। दुर्गोत्सव के बाद विजयपुर एवं तुरकुमुड़ा तालाब को मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद निगम की टीम द्वारा दोनों तालाबों की सफाई की गई।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के गाइडलाइन के अनुसार निगम क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के लिए विजयपुर एवं तुरकुमुड़ा तालाब को निर्धारित किया गया था। शहर के सभी दुर्गा उत्सव समितियां द्वारा इन्हीं दोनों तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए निगम की अलग अलग टीम दोनों स्थलों पर लगाई गई थी। दोनों स्थलों पर साफ सफाई के साथ, प्रकाश व्यवस्था भी की गई थी। मूर्ति विसर्जन का समापन हो गया है। इसके बाद तालाब में विसर्जित मूर्तियों के अवशेष की सफाई निगम की टीम द्वारा की गई। इसके लिए दोनों तालाबों में ट्रैक्टर, जेसीबी संसाधनों के साथ गैंग भी लगाया गया था। पिछले तीन दिनों से दोनों तालाबों में सफाई निगम की टीम द्वारा की गई। इसमें लगभग 25 ट्रैक्टर ट्राली मूर्तियों के अवशेष, लकड़ी, पैरा, पूजन सामग्री, फूलमाला आदि निकला गया। दोनों तालाब परिसर को स्वच्छ रखने निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *