दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर छत्तीसगढ़ से शुरू हो चुकी है, और इसकी रेखा पेंड्रा रोड से गुजर रही है। 13 अक्टूबर तक पूर्ण विदाई की संभावना है, क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा घटने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में 1-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।नौ दिन देर से आया मानसून तय समय से एक दिन पहले ही विदाई शुरू हो गई। शुक्रवार को मानसून की वापसी शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश से मानसूनी वापसी में अभी दो दिन और लग सकते हैं। 13 अक्टूबर से वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट होने की संभावना जिसके कारण 13 अक्टूबर के आसपास मानसून की पूर्ण विदाई संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *