• अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी और खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ और पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों के खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक
  • उत्साह और टीम भावना का संगम, विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

रायगढ़ (तमनार), 23 अक्टूबर, 2026 –

ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम मिलूपारा के आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय में एक भव्य ‘केंद्रीय खेल प्रतियोगिता’ (कबड्डी एवं खो-खो) का आयोजन किया गया। इस महामुकाबले में तमनार, धरमजयगढ़, मिलूपारा, पुसौर, धौराभांठा, लिब्रा एवं राजपुर सहित कुल सात स्कूल क्लस्टरों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, कड़े अनुशासन और बेजोड़ टीम भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शानदार शुभारंभ मुख्य अतिथियों श्री भंसीधर चौधरी, श्रीमती नंदिनी मनोज राय, साइट हेड (पेलमा), साइट हेड (गारे पेल्मा-तीन), और लॉजिस्टिक्स हेड की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलूपारा के सरपंच श्री उद्धव भगत, उप-सरपंच श्री सीताराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्री सरोज बेहरा, श्री यादलाल नायक, श्री बबलू पटेल, श्री अशोक पटेल एवं श्री नित्यानंद सहित अदाणी समूह के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी और खो-खो के मैदानों में रोमांच चरम पर रहा। विभिन्न स्कूलों से आए बालक-बालिकाओं की टीमों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। कड़े मुकाबले के बाद समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी, मोमेंटो और विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके साथ ही, खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी नन्हे खिलाड़ियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बस परिवहन की व्यवस्था की गई थी, ताकि वे सुरक्षित तरीके से आयोजन स्थल तक पहुंच सकें। इसके साथ ही खेल मैदान पर किसी भी संभावित चोट या आपातकाल से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय टीम और प्राथमिक उपचार की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की नींव है। खेल से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आपसी सहयोग जैसे मूल्य विकसित होते हैं।

कार्यक्रम में पेलमा के साइट हेड ने कहा कि खेल हमारी शिक्षा व्यवस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण अंचल के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सही अवसर मिलता है और वे एक स्वस्थ जीवन शैली की ओर अग्रसर होते हैं। वहीं,

गारे पेल्मा तीन के साइट हेड ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी बच्चों को लगातार आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *