रायगढ़ – – रोटरी बिजनेस ग्रुप के चीन कैंटन फेयर टूर में शामिल होंगे 38 सदस्य, दो चरणों में रवाना होंगे प्रतिनिधिमंडल। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रोटेरियन सचिव विनय केडिया ने बताया कि 21 सदस्य कैंटन फेयर के प्रथम चरण के बाद आज 20 अक्टूबर को 12 सदस्यीय दूसरा दल दिल्ली के लिए होगा रवाना होंगे वहीं वीजा अस्वीकृत होने से 15 सदस्य नहीं जा सकेंगे चीन। श्री केडिया ने बताया कि रोटरी सदस्यों के बीच व्यावसायिक सहयोग, प्रोफेशनल विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सक्रिय Rt Business and Professional Group द्वारा आयोजित चीन के प्रतिष्ठित Canton Fair के व्यावसायिक दौरे को लेकर सदस्यों में उत्साह है। इस दौरे के लिए दो चरणों में प्रतिनिधिमंडल रवाना होगा। पहले चरण में 21 सदस्य Canton Fair के प्रथम चरण में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे,जबकि दूसरा दल आज 20 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना होगा, जिसमें लगभग 12 सदस्य शामिल होंगे। इस प्रकार, दोनों दलों को मिलाकर कुल 32 सदस्यों के इस व्यावसायिक दौरे में शामिल होने की योजना है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय बुधिया कोरबा रोटरी क्लब एवम रोटरीयन राजेश गुप्ता जबलपुर रोटरी क्लब करेंगे। संस्था के अनुसार, इस दौरे के लिए आवेदन प्रक्रिया अब बंद हो चुकी है।”
सदस्यों की भागीदारी और यात्रा की तैयारियों को देखते हुए फिलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं।
हालांकि, समूह ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अवसरों से सदस्यों को जोड़ने के उद्देश्य से भविष्य में भी प्रतिवर्ष इस प्रकार के व्यावसायिक दौरों का आयोजन करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक सदस्य वैश्विक बाजारों को समझ सकें और अपने व्यवसाय के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
लगभग 600 सदस्यों का सक्रिय व्यावसायिक मंच
रोटेरियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप ,रोटरी सदस्यों का एक सक्रिय व्यावसायिक नेटवर्क है, जिसमें लगभग 600 सदस्य जुड़े हुए हैं।इस समूह का प्रमुख उद्देश्य रोटरी की सेवा एवं मैत्री की भावना के साथ सदस्यों के व्यवसाय, पेशेवर क्षमताओं और आपसी व्यापारिक सहयोग को प्रोत्साहित करना है। समूह द्वारा पूर्व में आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव में लगभग 500 सदस्यों ने भागीदारी की थी। इसके अतिरिक्त, समूह की अपनी वेबसाइट है और सदस्यों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने तथा व्यावसायिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है।
समूह का मानना है कि जब विभिन्न व्यवसायों और पेशों से जुड़े लोग एक मंच पर आकर अपने अनुभव, जानकारी और संपर्क साझा करते हैं, तो नए व्यापारिक अवसरों के साथ-साथ रोजगार एवं आर्थिक विकास की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।
कैंटन फेयर: वैश्विक व्यापार को समझने का अवसर–
चीन का Canton Fair, जिसे चाइना इम्पोर्ट एंड Export fair के नाम से भी जाना जाता है, विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में शामिल है। यहां विभिन्न उद्योगों के निर्माता, निर्यातक, खरीदार और व्यापारिक प्रतिनिधि अपने उत्पादों एवं व्यावसायिक संभावनाओं को प्रस्तुत करते हैं। इस दौरे का उद्देश्य सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, नए उत्पादों एवं मशीनरी की जानकारी उपलब्ध कराना और संभावित आपूर्तिकर्ताओं तथा व्यावसायिक साझेदारों से संपर्क स्थापित करने का अवसर प्रदान करना है।यह दौरा उन उद्यमियों के लिए भी उपयोगी हो सकता है, जो नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, फैक्ट्री स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, अपने ब्रांड के लिए उत्पाद बनवाना चाहते हैं अथवा आयात-निर्यात के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाश रहे हैं।
वीजा अस्वीकृत होने से कुछ सदस्य नहीं हो पाएंगे शामिल– उन्होंने बताया कि इस व्यावसायिक दौरे के संदर्भ में एक निराशाजनक पहलू यह भी सामने आया है कि कुछ सदस्यों के चीन वीजा आवेदन अस्वीकृत हो जाने के कारण वे यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इन सदस्यों ने दौरे में शामिल होने की इच्छा जताई थी और यात्रा के लिए तैयारी भी की थी, लेकिन वीजा स्वीकृत नहीं होने से उनकी योजनाएं पूरी नहीं हो सकीं।
संस्था ने ऐसे सभी सदस्यों के प्रति खेद व्यक्त किया है। समूह का कहना है कि जो सदस्य पूरी इच्छा और उत्साह के बावजूद इस बार यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं, उनकी निराशा को समझा जा सकता है। संस्था को उम्मीद है कि भविष्य में उन्हें ऐसे अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक आयोजनों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे।
भविष्य में भी जारी रहेंगे व्यावसायिक दौरे– रोटेरियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप का उद्देश्य इस प्रकार के आयोजनों को एक बार की गतिविधि तक सीमित न रखकर नियमित पहल के रूप में विकसित करना है। इसी क्रम में संस्था प्रतिवर्ष ऐसे व्यावसायिक दौरों के आयोजन की योजना बना रही है, ताकि अधिक से अधिक सदस्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों, आधुनिक तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं से परिचित हो सकें।
रोटेरियन संजय बुधिया व रोटेरियन राजेश गुप्ता जबलपुर रोटरी क्लब एवं rtn विनय केडिया रायगढ़ के नेतृत्व में आयोजित यह चीन व्यावसायिक दौरा ‘सेवा, मैत्री और व्यवसाय’ की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। संस्था का विश्वास है कि ऐसे आयोजन रोटरी सदस्यों के बीच व्यावसायिक सहयोग को मजबूत करने, नए विचारों को प्रोत्साहित करने और वैश्विक स्तर पर व्यवसाय के नए रास्ते तलाशने में सहायक होंगे।इस टूर में कई सदस्य डिस्ट्रिक्ट 3261 के बाहर के मुख्यतौर पर अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट के भी सदस्य शामिल हैं।
