▪️जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू के नेतृत्व ने रायगढ़ की भी रही प्रमुख सहभागिता।
रायगढ़/ जांजगीर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर संभाग द्वारा “प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों, प्रतिभाशाली व्यक्तिव्त को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। यह सम्मेलन सामाजिक गौरव सम्मान,संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला रहा, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह के संचार देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं अध्यक्षता वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी की। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नारायण चंदेल एवं रायगढ़ जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ अतिथि, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने में भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू , बिलासपुर संभाग प्रभारी शांतनु साहू, सह-प्रभारी आशीष जायसवाल, जांजगीर-चांपा के प्रभारी विनय साहू, सह-प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव सहित बिलासपुर संभाग के सभी 9 जिलों के अध्यक्षगण, पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
▪️जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू के नेतृत्व ने रायगढ़ की भी रही प्रमुख सहभागिता।
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष मनोरंजन साहू के नेतृत्व में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव,जिला महामंत्री द्वय जितेन्द्र निषाद, जगन्नाथ प्रधान, जिला उपाध्यक्ष नेत्रानंद पटेल, गणेश यादव, जगजीत सिंह, जिला मंत्री भास्कर बेहरा, खीरसागर नायक, दिनेश कुमार गुप्ता, श्रीमती दीपमाला महन्त, वेद राणा, जिला मिडिया प्रभारी अमित साहू, जिला सह कार्यालय प्रभारी श्रीमती संगीता यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य सजन गुप्ता,ओंकार गुप्ता सहित 150 कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, मनोरंजन साहू ने सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
