भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा 07 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज “गांव चलो–बस्ती चलो” अभियान के जिला भाजपा अध्यक्ष अरूण धर दिवान जी के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम जिला संयोजक जिला भाजपा महामंत्री जतीन साव जी के मार्गदर्शन में भाजपा जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू जी के नेतृत्व में सुपा मंडल के ग्राम लिंजीर में अभियान चलाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों एवं हितग्राहियों से आत्मीय मुलाकात कर घर-घर संपर्क किया गया ,तथा भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जितेन्द्र निषाद, जगन्नाथ प्रधान जी कार्यक्रम प्रभारी खिरसागर नायक जी (जिला मंत्रीOBC मोर्चा)भाजपा सुपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पटेल जी के द्वारा हितग्राहियों वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल एवं गमछा पहना कर सम्मानित किया गया!
इस कार्यक्रम मुख्य रूप से वेद प्रकाश साव जी जिला उपाध्यक्ष OBC मोर्चा गौतम गुप्ता जी कमलधर नायक जी मंडला महामंत्री पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक मनोज यादव जी व भाजपा के वरिष्ठ नेताओ लोचन प्रधान जी कुंज राम प्रधान, गौरी शंकर पटेल, गुलाब लहरें, नूतन पटेल जी दिलेश्वर गुप्ता गजेन्द्र गुप्ता जी, विकास महतो जी उपस्थिति रही,
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास संभव है और हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हम भारत मां के वैभव के लिए कृत संकल्पित राष्ट्र वादी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।साथ ही जिला के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव के सरपंच सोहन सारथी जी बड़े भंडार के सरपंच ओम प्रकाश गुप्ता जी के द्वारा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों व हितग्राहियों का सम्मानित किया गया साथ ही समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से साझा की गई।
अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान भी किया गया।
