रॉबर्टसन-चपले। खरसिया तहसील अंतर्गत रॉबर्टशन चपले एवं बडे डुमरपाली क्षेत्र में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं मेला समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 नवंबर, रविवार को मध्यरात्रि पूजा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात 9 नवंबर, सोमवार और 10 नवंबर, मंगलवार को पूजा-पाठ, प्रसाद वितरण, जसगीत, नाटक, सिनेमा, डांस, सर्कस, झूला एवं मौत का कुआं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 11 नवंबर, बुधवार को सुबह शांतिजल, मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
बैठक के दौरान खरसिया एसडीओपी सतीश भार्गव, खरसिया थाना प्रभारी, सीताराम ध्रुव चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी भूपदेवपुर थाना प्रभारी रोशन कुमार कौशिक एवं मेला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में रॉबर्टसन-चपले मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मेला परिसर के विभिन्न स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही समिति के सदस्यों से मेले के आयोजन, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ तथा व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली गई।

पुलिस प्रशासन एवं मेला समिति के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि पूजा एवं मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मेले के दौरान शांति, सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने समिति सदस्यों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सभी व्यवस्थाओं में सहयोग करें, जिससे श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला धार्मिक आस्था, उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
पुलिस प्रशासन एवं मेला समिति की इस संयुक्त पहल से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। इस बैठक में
श्री श्री 1008 महाकाली पूजा समिति अध्यक्ष कुमार लाल डनसेना एवं कृष्ण कुमार पटेल एवं समिति संरक्षक पुरुषोत्तम पटेल, दयाशंकर दर्शन, भोग सिंह राठिया,रामदयाल , गेंदलाल श्रीवास, लखनलाल पटेल आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रविशंकर पटेल,समिति सदस्य महेत्तर लाल डनसेना ,शरद डनसेना,दिनेश पटेल, कोषाध्यक्ष सुशील पटेल, सदस्य राकेश दर्शन,दिलीप मंथन , आनंदराम , ओंकार दास, रामगोपाल , केदार, अरुण, भैया राम, हरिनारायण, योग डनसेना, रवि पटेल , देवीनाथ, दिलेश्वर ,हीरालाल पटेल ,ईश्वरी पटेल, शंकर पटेल ,हरि पटेल ,फणींद्र नागवंशी , खिलेश्वर नागवंशी, झसकेतन पटेल, मन्नू लाल राठिया, बालक राम डनसेना ,गोलू निषाद ,खीवन पटेल,यशराम डनसेना, शिवलाल श्रीवास, सहित आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *