रायगढ़ पुलिस
दिनांक – 03.11.2026

🚨 गौवंश को भूखे-प्यासे हांककर ले जा रहा था युवक, लैलूंगा पुलिस ने ग्राम बांधापारा में घेराबंदी कर पकड़ा

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर सीमावर्ती रास्तों पर रायगढ़ पुलिस की निगरानी का असर, गौवंश तस्करी का प्रयास विफल, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

 *रायगढ़, 03 नवंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर गौवंश के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने जिले में चलाये जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस द्वारा 6 नग गौवंश को ओड़िसा की ओर बूचड़खाने जाने से बचाया गया है ।

     जानकारी के मुताबिक एसएसपी रायगढ़ के निर्देशन पर गौवंश सुरक्षा नोडल अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी द्वारा गौवंश की तस्करी रोकने जिले में विशेष कर सीमावर्ती थानों एवं ओडिसा से लगे सीमावर्ती गांव, जिला जशपुर, कोरबा, सक्ती में मवेशियों के तस्करी रोकने मुखबीर सक्रिय कर रखा गया है कि दिनांक 02.11.2026 को गौवंश तस्करी की मिली मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । लैलूंगा पुलिस टीम थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा, प्रीतम बघेल के नेतृत्व में मुखबीर के बताये अनुसार बांधापारा के रास्ते में घेराबंदी किया गया, इसी दौरान एक व्यक्ति कुछ मवेशियो को कूरतापूर्वक पैदल हाकते, मारते-पीटते, भूखे प्यासे उडीसा की ओर ले जाते मिला । संदेही को मवेशियों को ले जाने के संबंध में पूछताछ करने पर संदेही मनकितन यादव द्वारा कोई वैद्य दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया । संदेही द्वारा अवैध तरीके से मवेशियों को बुचड खाना उड़िसा की ओर ले जाना पाये जाने पर आरोपित मनकितन यादव  से कुल 06 रास पशु कीमती करीब 35000/- रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का यह कृत्य छ.ग. कृषि पशु परि. अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10,11 एवं पशुओ के प्रति कूरता का निवा. अधि. 1960 की धारा 11 का घटित होना पाये जाने से आरोपी के विरूध अपराध क्रमांक-339/2026, विधिवत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया । मुक्त कराये गये गौवशों के उचित चारा-पानी की व्यवस्था की गई है ।

    कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, शुभम मिश्रा,  सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर नाथ, प्रधान आरक्षक जयशरण चन्द्रा और हमराह स्टाफ शामिल थे ।

आरोपी- मनकितन यादव पिता नुर्तमो यादव उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *