रायगढ़ – – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ की पहल से विगत 22 अक्टूबर को स्तन कैंसर की जांच हेतु स्क्रीनिंग और मेमो ग्राफी कैम्प लगाया गया जो सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर ज्योत्सना अग्रवाल जी के सहयोग से संभव हो पाया। अध्यक्ष वंदना बंसल ने बताया की 50 से अधिक लोगों ने स्क्रीनिंग कराई जिसमें बाईस से 25 लोगों की मेमोगा्फी हुई इसमें समिति सदस्यों के अलावा कुछ ज़रूरत मंद लोगों का भी चेकअप कराया गया। जिसमें रायपुर से आई वैन में मेमो ग्राफी चेकअप हुआ जिसका रिजल्ट अभी चार दिन बाद आएगा। यह कैम्प एक संस्था के साथ संयुक्त रूप से किया गया जिसकी अध्यक्ष पुष्पा गोयल हैं।वहीं इस कैम्प की प्रथम जांच मधु लता जी ने करवाई तत्पश्चात भाजपा जिला मंत्री रेखा महमिया, आशा बेरीवाल, अध्यक्ष वंदना बंसल, सचिव पूजा अग्रवाल, पुष्पा गोयल व फिर सभी समिति सदस्यों ने जांच कराई। कुछ गाँव के सदस्यों और ज़रूरत मंद लोगों ने लाभ उठाया।वहीं कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉक्टर ज्योत्सना का सम्मान मोमैंटो गिफ्ट एवं बुके देके किया गया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ सदस्याएँ जिनमें लता सावडिया, नंदिनी अग्रवाल, ललिता गोयल उपाध्यक्ष, लक्ष्मी अग्रवाल उपाध्यक्ष शीतल अग्रवाल, सचिव पूजा अग्रवाल, रीना बापोडिया पपल अग्रवाल, अन्नू रतेरिया, मीना सावडिया
सुमन मित्तल, नेहा बोंदिया, शीतल अग्रवाल उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *