यह पूरा मामला कर्नाटक के प्रमुख समाचार पत्रों में कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन जारी करने से जुड़ा है, जिसके बाद भाजपा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। देश में लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज है। हर तरफ यही चर्चा है कि नरेंद्र मोदी गठबंधन सरकार कैसे चलाएंगे? वहीं 7 जून, शुक्रवार की बड़ी खबरों में राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस और रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति की समीक्षा भी शामिल है। यहां पढ़िए दिन की बड़ी खबरें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नई दिल्ली से बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। उन्हें बेंगलुरु की एक कोर्ट में मानहानि मामले में पेश होना है। यह पूरा मामला कर्नाटक के प्रमुख समाचार पत्रों में कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन जारी करने से जुड़ा है, जिसके बाद भाजपा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

रिजर्व बैंक आज मौद्रिक नीति की समीक्षा करेगा। सवाल यही है कि रेपो रेट में बदलाव होगा या नहीं। रेपो रेट बढ़ने का मतलब होगा आम आदमी पर महंगे ब्याज का बोझ। लंबे समय से रेपो रेट 6.5 फीसदी पर स्थिर है। चुनाव बाद रिजर्व बैंक के रुख में बदलाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *