Site icon दो कदम आगे

Bilaspur News: पढ़ाई में कमजोर स्टूडेंट भी भरेंगे अब उड़ान, चल रही नई प्लानिंग

जिन छात्रों का पढ़ाई में अच्छा अंदाज है, उन्हें ‘एडवांस लर्नर’ और जो कमजोर हैं, उन्हें ‘स्लो लर्नर’ कहा जाता है। कमजोर छात्रों की मदद के लिए अलग से शिक्षा व्यवस्था होगी। कॉलेज में प्रवेश लेते ही बहुत से छात्र प्रथम वर्ष में परेशान हो जाते हैं। पढ़ाई में पिछड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास गिरने लगता है। इस समस्या को हल करने के लिए नए प्लानिंग पर काम हो रहा है। इसमें नैक मापदंडों के आधार पर विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं होंगी। एडवांस लर्नर को ग्रुप स्टडी और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए अलग से शिक्षक मिलेंगे। इनमें दैनिक समस्याओं से लेकर पढ़ाई, मानसिक, शारीरिक और घरेलू समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इससे उनका आत्मविश्वास मजबूत होगा और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा।

Exit mobile version