Site icon दो कदम आगे

Raipur Weather: रायपुर में मौसम का मिजाज बदलने गर्मी से मिली राहत, आज भी हल्की बारिश के साथ अंधड़ की संभावना

Raipur Weather: मौसम का मिजाज बदलने से छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में छाए बादल व हल्की वर्षा के साथ ठंडी हवाओं के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। द्रोणिका व चक्रवात के प्रभाव से आज भी अंधड़ के साथ बारिश के आसार है। रायपुर। Raipur Weather: मौसम का मिजाज बदलने से छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में छाए बादल व हल्की वर्षा के साथ ठंडी हवाओं के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके चलते ही बुधवार को रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। इसी प्रकार दुर्ग के भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ का रहा, एआरजी डोंगरगड़ का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई के बाद फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे,साथ ही ठंडी हवाएं भी चली। दोपहर में तेज धूप के साथ ही ठंडी हवाओं का प्रभाव रहा।

रायपुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही सामान्य से 5 डिग्री कम रहे। इसी प्रकार दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। दुर्ग का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से 7 डिग्री कम रहे। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और पेंड्रा का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया।

Exit mobile version