Site icon दो कदम आगे

धनतेरस पर संशोधित आदेश जारी करें सरकार – शेख कलीमुल्लाह

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ के जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने कहा है कि दीपावली देश का महत्वपूर्ण त्यौहार है. इस त्यौहार को आम जनता के साथ-साथ कर्मचारी, पेंशनर्स भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं. दिपावाली में प्रत्येक परिवार का बजट बढ़ जाता है. यही वजह है कि केंद्र व राज्य के सरकार दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को बोनस देती रही है. अपने भावी बजट में संतुलन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी और. पेंशनर्स राज्य सरकार से दीपावली पूर्व लंबित महंगाई भत्ता एवं एरियर्स की मांग करते रहे हैं. रायगढ़ में विगत 22 अक्टूबर 26 को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिशन व छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा राज्य सरकार से मोदी की गारंटी लागू करते हुए दीपावली पूर्व लंबित महंगाई भत्ता एवं एरियर्स के लिए ध्यान आकर्षण प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से ज्ञापन दिया गया. राज्य शासन द्वारा मांग पर आंशिक कार्रवाई करते हुए 2% महंगाई भत्ता का आदेश जारी किया गया. लेकिन खेद का विषय है कि यह आदेश प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनरो के उम्मीद के प्रतिकूल है. आदेश मे कर्मचारी और पेंशनरों को महंगाई भत्ता जनवरी 26 की बजाय नवंबर 2026. में देना आदेशित है और एरियर्स का कोई उल्लेख नहीं है. जबकि सहोदर राज्य मध्य प्रदेश में मोदी की गारंटी को लागू करते हुए राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनर्स को जनवरी 26 से महंगाई भत्ता एवं एरियर्स दिए जाने आदेश जारी किया गया है. मध्य प्रदेश हमसे आर्थिक रूप से कमजोर है इसके बावजूद वहां के सरकार ने दिवाली पर्व का ध्यान रखते हुए, मोदी की गारंटी को लागू करते हुए देय तिथि से महंगाई भत्ता और एरियर्स दिये जाने का आदेश जारी किया. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार को साधुवाद.हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि जारी महंगाई भत्ता आदेश में संशोधन करते हुए धनतेरस मे राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2%महंगाई भत्ता, एरियर्स सहित दिये जाने का आदेश जारी किया जावे.

Exit mobile version