Site icon दो कदम आगे

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए दावा-आपत्ति 13 नवंबर तक

रायगढ़, 3 नवम्बर 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत कांटाहरदी के आंगनबाड़ी केंद्र खाल्हेपारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त एक पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन कर अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है। जिसे विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया है। साथ ही इसे परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है। जारी सूची के संबंध में यदि किसी आवेदिका को लिपिकीय त्रुटि या मूल्यांकन से संबंधित कोई दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह 13 नवंबर तक विभागीय ऑनलाइन पोर्टल aww.e.bharti.in पर लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version