एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर जन-जागरूकता संबंधी नारे लिखवाए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से ई-कचरा प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के महत्व का संदेश दिया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को कचरे के उचित निस्तारण, ई-कचरे के सुरक्षित प्रबंधन तथा स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना है, ताकि जनभागीदारी से स्वच्छ, सुंदर एवं हरित पर्यावरण के निर्माण को बढ़ावा मिल सके।

