शहर के होनहार बच्चों ने अपने हूनर से दिया विश्व शांति का संदेश
रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी अध्यक्ष मनीष जायसवाल के विशेष मार्गदर्शन में व कार्यक्रम अध्यक्ष उमेश थवाईत, मनोज श्रीवास्तव सचिव गिरधर खेमका के सानिध्य में शहर के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से भव्य चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम वर्ग- कक्षा 6 से 8 तक द्वितीय वर्ग – कक्षा 9 से 12 तक व तृतीय वर्ग – कक्षा 12 से ऊपर सभी आयु वर्ग सभी वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्तर पर किया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रोटेरियन नयन अग्रवाल ने ने बताया कि यह प्रतियोगिता विश्व शांति दिवस पर आयोजित किया गया था। जिसके अंतर्गत लगभग 170 प्रतिभागियों ने अपने घर से बनाकर लाए व विश्व संदेश की खूबसूरत पोस्टर के माध्यम से विश्व संदेश अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रोटरी चौक में लगी प्रदर्शनी – – आज शहर के नटवर स्कूल स्थित रोटरी चौक में सभी प्रतिभागियों के बनाए गए पोस्टर का प्रदर्शन किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के सुप्रसिद्ध डॉ राजू अग्रवाल व रिटायर्ड प्रो रामजी अग्रवाल ने सभी पोस्टर का अवलोकन कर अत्यधिक हर्षित हुए और होनहार सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इनको मिला पुरस्कार – – विश्व शांति संदेश विषय पर आयोजित चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 में प्रशंसित प्राची मेहर, आर्यन पटेल
शेख शाकिर, खुशी रावत, तृतीय शेख शाकिर
द्वितीय वैष्णव, प्रथम हरि बतरा व कक्षा 9 से 12 में प्रशंसित सृष्टि बिश्वाल 12th (Delhi Public School Raigarh, द्वितीय 9th (ST. Teresa’s, डिलेश्वर साहू शिखा साहू, प्रथम (O.P Jindal School Taraimal, तृतीय खगेश गुप्ता (ST. TERESA’S Convent)व द्वितीय अक्क्षिता पटेल (11th) (O.P Jindal school) Raigarh, प्रथम मयंक चौहान (Class-11th) (ST. TERESA’s Convent Raigarh इसी तरह वर्ग कक्षा 12 वीं से ऊपर प्रशंसित में सताक्षी यादव, लाला सिदार (शासकीय नवीन महाविद्यालय चन्द्रपुर) तृतीय रविशंकर प्रजापति ((BSC IIIrd year) (K.G. कॉलेज), द्वितीय सपना पटेल,
प्रथम सुरेन्द्र कुमार मेहर को मिला। जिन्हें मुख्य अतिथि डॉ राजू अग्रवाल व रिटायर्ड प्रो रामजी अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर का प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं इस अवसर पर प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इनका रहा योगदान – – रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर द्वारा आयोजित चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को सफल बनाने में क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव गिरधर खेमका, कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन उमेश थवाईत, सुप्रसिद्ध आर्टिस्ट मनोज श्रीवास्तव, पूर्व सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उत्पल जायसवाल, प्रथम उपाध्यक्ष सूरज जायसवाल साहेब सिंह हाजरा विश्वनाथ जायसवाल व निर्णायक टीम से सुशील पटेल, श्रीकांत दीक्षित सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

