रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर, रायगढ़ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पुसौर गायत्री मंदिर, वार्ड क्रमांक 7 नगर पंचायत पुसौर एवं आंगनबाड़ी केन्द्र औरदा-3 में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 6 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in पर आवेदन जमा कर सकती है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।
पुसौर एवं औरदा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 6 नवम्बर तक मंगाए गए आवेदन

