उनके चित्र की पुजा अर्चना करके उनके आदर्शों को किया याद।
भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला रायगढ़ ने भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर के ग्राम महलोई में धूमधाम से बाबा साहेब की जयंती मनाई एवम उनके आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू ने सामाजिक समरसता के प्रणेता,बाबा साहेब के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला रायगढ़ के महामंत्री श्री जितेन्द्र निषाद ने बाबा साहेब द्वारा भारत वर्ष एवं सामाजिक हित के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उपस्थित समस्त जनों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की चित्र की पुजा अर्चना करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू, जिला महामंत्री श्री जितेन्द्र निषाद, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक श्री दिलीप सिंह दिलराज, जिला भाजपा कार्य समिति सदस्य द्वय श्री ईश्वर गुप्ता, श्री वीरेन्द्र गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पुसौर के अध्यक्ष श्री अविनाश गुप्ता, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला रायगढ़ के सह संयोजक श्री मनोज यादव, ग्राम पंचायत महलोई के सरपंच श्री तरुण कुमार प्रधान, आदर्श शाही,शक्ति केन्द्र महलोई के प्रभारी श्री फत्ते चंद प्रधान, शक्ति केन्द्र संयोजक श्री अशोक गुप्ता, श्री सत्यकाम प्रधान, श्री पदमन प्रधान, श्री मदन प्रधान, रोहित बंजारा, श्री कृपा निधि, श्री भावेश मिश्रा सहित ग्रामीणों ने बाबा साहेब जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

