Site icon दो कदम आगे

छग विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ रायगढ़ का चुनाव संपन्न

प्रांतीय अध्यक्ष श्री बड़गैंया ने बताया कि कंपनी के अव्यावहारिक नीतियां जैसे स्थानीय युवाओं से रोजगार छीनने का काम कर रही कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता में पदोन्नति की प्रतिशत को घटाकर 70%से 40% करने के आदेश का विरोध में सभी अभियंताओं में आक्रोश व्याप्त है। कंपनी में OPS लागू किए जाने, कर्मचारी/ अधिकारियों की रिक्त पदों पर तथा नए पद सृजन करते हुए भर्तियां किए जाएं। कर्मचारी अधिकारियों को सोलर स्थापना की बाध्यता से बाहर रखते हुए सालों से मिल रही विद्युत खपत पर 50% की छूट को समाप्त करने, स्थानीय स्तर पर संसाधनों की पर्याप्त मात्रा में भंडारण जिससे कि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत प्रदाय किया जा सके, जैसे अनेक महत्वपूर्ण जनहितकारी मुद्दे पर संघ अपनी लड़ाई लड़ रही है और आगे भी संघ को मजबूती प्रदान करने प्रदेश के आठ रीजन में क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकारियों का गठन करने की कड़ी में आज रायगढ़ रीजन जिसमें की रायगढ़ और जांजगीर चांपा वृत्त शामिल हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में कनिष्ठ अभियंता महेश्वर पटेल तथा क्षेत्रीय सचिव के रूप में कनिष्ठ अभियंता दिलीप सिंह राज को निर्विरोध रूप से चयनित किया गया है। तथा कोषाध्यक्ष के रूप में कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार गुप्ता को चयनित किया गया है।

Exit mobile version